अमूल्य विरासत
'विजय यात्रा' ब्लॉग का आरम्भ करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। इस यात्रा का आरम्भ प्रथम लेख से कर रही हूँ जिसका शीर्षक है - अमूल्य विरासत भगवद्गीता के दसवें अध्याय के बत्तीसवें श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को बताते हैं - सभी विद्याओं में अध्यात्म विद्या का स्थान सर्वोच्च है। भारत ऋषियों, मनीषियों, सन्तों और आचार्यों की भूमि है जिन्होंने अपनी प्रज्ञा की बल पर अंतर व बाह्य (अध्यात्म व भौतिक ) का इतना सूक्ष्म अध्ययन किया कि वह अपने आप में अनुपम है, अद्वितीय है औ...